उत्तराखंड में चारधाम यात्रा यात्रा जारी है लेकिन अचानक मौसम की करवट ने बारिश के कारण मौसम काफी बिगड़ गया है। वहीँ सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए सुबह 11 बजे तक 6048 यात्री रवाना हुए हैं। बारिश की वजह से यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया है। बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
गंगोत्री और यमुनोत्री और यमुना घाटी में लगातार बारिश है। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी होने लगी है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं। वहीं, गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के समीप पहाड़ी से पत्थर, गिर रहे हैं। यात्री जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।
चारधाम यात्रियों को रोका गया, आखिर क्यों ?
