मनसा देवी मंदिर में मृतकों की संख्या 8 हो गई है। तीन और की स्थिति गंभीर है। मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश तो हो गए हैं। दुर्घटना की तह तक जाने के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरो को सुरक्षित किए जाने की जरूरत है। रात में एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि मंदिर में जाने के तीन रास्ते हैं और नीचे आने का एक ही रास्ता है। मंदिर परिसर में कई छोटे छोटे मंदिर भी बना दिए गए हैं जिनमे श्रद्धालुओं का घुमाया जाता है। भीड़ होने पर भी नीचे से लोगो चढ़ते रहते हैं और उस रफ्तार में एक ही रास्ता होने के कारण नीचे नही जा पाते है। मंदिर ट्रस्ट ने अवैध रूप से गौशाला के नाम से पार्क में कब्जा किया दुकाने बनाई। उसी जगह पर दुर्घटना हुई शटर भी घक्का-मुक्की में टेडा हो गया। अवैध दुकानों में नारियल का गोदाम बना रखा है। नाम के लिए पार्क ने सील कर रखा है।